गुजरात में कमल खिलना तय! जानिये, कितने प्रतिशत मुस्लिम और दलित मतदाताओं ने दिया भाजपा का साथ

एग्जिट पोल के परिणाम बता रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत हासिल करने जा रही है।

75

गुजरात में एक बार फिर कमल खिलना तय माना जा रहा है। एग्जिट पोल के परिणाम बता रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत हासिल करने जा रही है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश में सातवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी।

एग्जिट पोल के परिणामों पर नजर डालें तो गुजरात में भाजपा को जादुई आंकड़े 92 से काफी अधिक 151 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। एग्जिट पोल में सीटों की संख्या के साथ ही कई अन्य रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। एबीपी न्यूज सी-वोटर ने अपने सर्वे में दलित और मुस्लिम वोटों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।

दलितो के 48 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले
इन दोनों सर्वे के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। भाजपा को जहां 48 प्रतिशत दलित वोट मिले, वहीं कांग्रेस को 38 प्रतिशत और आम आदमी को 11 प्रतिशत वोट मिले।

मुसलमानों के 25 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले
एग्जिट पोल पर विश्वास करें तो भाजपा को मुसलमानों के 25 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 45 प्रतिशत और अन्य को 27 रतिशत वोट मिले हैं। वहीं ओबीसी वोटर्स की बात करें तो 55 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं। कांग्रेस को 30 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी को 13 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

पटेल मतदाताओं ने दिया भाजपा का साथ
इस प्रदेश में पटेल मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। लेउआ और कड़वा पटेल नें भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। एग्जिट पोल के अनुसार 48 प्रतिशत लेउआ वोटर्स ने भाजपा को वोट दिया, 32 प्रतिशत ने कांग्रेस तो वहीं 27 प्रतिशत ने आप को दिया। कड़वा पटेल में से 55 प्रतिशत ने भाजपा, 34 प्रतिशत ने कांग्रेस और 8 प्रतिशत ने आप को मतदान किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.