भाजपा बिना भेदभाव के कर रही काम, दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यकर्तााओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को अच्छे सुशासन के लिए प्रेम, स्नेह प्रदान कर रही है।

172
Former Deputy CM Dinesh Sharma
भाजपा बिना भेदभाव के कर रही काम

प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास की योजनाएं मूर्ति रूप दे रही हैं। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, अपराधी भय से कांप रहे हैं। प्रदेश में अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए निकाय चुनाव में भाजपा की जीत आवश्यक है। यह बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर देहात के द्वारा शुक्रवार को हिंदी भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यकर्तााओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को अच्छे सुशासन के लिए प्रेम, स्नेह प्रदान कर रही है। निश्चित ही कानपुर देहात से पार्टी शत-प्रतिशत सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। सभी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुट कर अपने उम्मीदवारों को जिताने का काम करें। उन्होंने ज्योत्सना कटियार को भारी मतों से जिताने की अपील की।

ये भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव: मुख्यमंत्री योगी इन जिलों में करेंगे जनसभा

भाजपा सरकार में हुए कई अभूतपूर्व परिवर्तन
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा सरकार में कई अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। सभी गरीबों को शौचालय, उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेंडर,पांच लाख तक मुफ्त चिकित्सा सेवा, किसानों के लिए सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त अन्न योजना सहित अनेक योजनाएं देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। देश एवं प्रदेश का विकास भाजपा में ही संभव है।

ये भी देखें- नौ वर्षों में बदली देश की तस्वीर – सीएम योगी 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.