Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने तय कर लिए उम्मीदवारों के नाम! जल्द जारी हो सकती है 150 सीटों की दूसरी लिस्ट

भाजपा जल्द ही बाकी सीटों के लिए दूसरी लिस्ट बना सकती है। सहमति बन गई है और 150 सीटों पर नाम भी तय हो गए हैं।

98
Photo : ANI : Twitter- @ANI

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर भाजपा (BJP) ने 195 उम्मीदवारों (Candidates) की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद खबरें हैं कि पार्टी रविवार (10 मार्च) को 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। इसके लिए पार्टी की कोर कमेटी की बैठकें चल रही हैं। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत आठ राज्यों को लेकर पिछले दो दिनों में हुई चर्चा में ज्यादातर सीटों पर नाम भी तय हो गए हैं। हालांकि, बिहार और महाराष्ट्र को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। सीईसी की बैठक से पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) और बिहार (Bihar) में भाजपा का कोर ग्रुप इन राज्यों में सीटों को लेकर बैठक करेगा। उसके बाद कोई निर्णय लिया जायेगा।

हाल ही में हुई पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। इस बैठक में राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा राज्यों के कोर ग्रुप सदस्य भी मौजूद थे। इसके बाद इन राज्यों में सीटों पर सहमति बन गई है और 150 सीटों पर नाम तय हो गए हैं। जो रविवार को सार्वजनिक होगा। भाजपा की इस सूची में उत्तर प्रदेश की कुछ और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। उत्तराखंड और दिल्ली की शेष सीटों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों और हरियाणा की आठ सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Amit Shah: राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस लॉन्च करेंगे अमित शाह, अधिक जानकारी यहां जानें

भाजपा बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में सीटों पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है। सीटों पर सहमति के लिए भाजपा की ओर से प्रस्तावित कोर ग्रुप की बैठक स्थगित कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा यहां पर खुद कम से कम 17 सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि जदयू को अधिकतम 13, उपेंद्र कुशवाहा को दो, जीतन राम मांझी को एक सीट देना चाहती है। लोजपा को पार्टी पांच से अधिक सीटें नहीं देना चाहती। लेकिन वोट बंटवारे के इस गणित पर सहयोगी दलों में एक राय नहीं है।

महाराष्ट्र में अभी नहीं बनी बात
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन सहयोगियों के बीच आपसी सहमति बन गई है। लेकिन जगह अभी तय नहीं हुई है। शिवसेना शिंदे समूह को 10 सीटें और एनसीपी अजित समूह को 5 सीटें मिलेंगी और बाकी सीटें भाजपा अपने पास रखेगी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.