रोहिग्या मुसलमानों का सरकार करेगी पालन पोषण, पक्के मकान पुलिस सुरक्षा के साथ खातिरदारी का प्लान

93

केंद्र की भाजपा सरकार अब रोहिंग्या मुसलमानों की निशुल्क पक्के घर देगी और दिल्ली पुलिस उनकी रक्षा करेगी। इस संबंध की घोषणा केंद्रीय मंत्री ने की है। सरकार के इस मास्टप प्लान से हिंदू संगठनों में रोष है।

केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है,

भारत ने सदैव उनका स्वागत किया है जिन्होंने देश से शरण मांगी। एक ऐतिहासिक निर्णय में सभी रोहिंग्या मुसलमानों को आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के लिए दिल्ली के बक्करवाला क्षेत्र में निर्मित फ्लैट में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं, संयुक्त राष्ट्र हाई कमिश्नर ऑफ रिफ्यूजीस (यूएनएचसीआर) का पहचान पत्र और चौबीस घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध होगी।

हरदीप सिंह पुरी आगे लिखते हैं,

वह लोग जो भारत की शरणार्थी नीति को संशोधित नागरिकता कानून से जोड़कर निराधार आरोप लगाते हैं, वे इससे निराश होंगे।

भारत जाति, धर्म या पंथ को न देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी सम्मेलन 1951 का सम्मान और उसका पालन करता है।

ये भी पढ़ें – गुलाम नबी हो गए आजाद, इस पद के अध्यक्ष बनाए जाने के मात्र दो घंटे में दे दिया त्याग पत्र

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.