महाराष्ट्र में महापाप… लोकलाज में 29 लोगों की होती रही शिकार, राजनीति भी भड़की

राज्य में महिला अत्याचार की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। इससे सुरक्षा को लेकर सक होने लगा है।

101

राज्य के डोंबिंवली से एक बड़ी ही भयानक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग किशोरी से 28 लोगों ने दुष्कर्म किया। जब यह प्रकरण खुला तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस प्रकरण में पोक्सो कानून, आईटी कानून, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है।

यह बात शुरू हुई प्रेम से… डोंबिवली पूर्व में रहनेवाली किशोरी का पास के युवक से प्रेम हो गया। इस प्रेम प्रसंग में युवक के मन में पाप जाग गया। उसने एक दिन किशोरी को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इस नाबालिग के संग शुरू हो गई हैवानियत। इस प्रकरण के सामने आने के बाद नेताओं ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया  है।

ये भी पढ़ें – उरी में सेना का दम… तीन आतंकी खतम

राजनीतिज्ञों ने सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रकरण पर संताप व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य में महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के प्रति चिंता व्यक्त किया। उन्होंने सरकार को भी इस मुद्दे पर घेरा है।

भाजपा नेता चित्रा वाघ ने भी डोंबिवली में 15 वर्षीय किशोरी से हुए दुष्कर्म पर शिनसेना नेता संजय राऊत पर निशाना साधा है। उन्होंने मुंह फोड़नेवाले बयान पर प्रश्न पूछा है कि ऐसे प्रकरण में अब क्या संजय राऊत में सरकार का मुंह फोड़ने की शक्ति है?

लोकलाज के डर से सहती रही
युवती को उसके प्रेमी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसी कारण वह चुप रही। उसके प्रेमी का पाप इतने पर ही नहीं थमा, उसने वीडियो अपने आसपास के मित्रों में बांट दिया, इस वीडियो को दिखाकर सभी नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगे और जनवरी 2021 से सितंबर 2021 के 9 महीने में 29 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

ऐसे खुला मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले भी इसी गिरोह के दो लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसे चिंतित घरवालों ने पूछताछ शुरू की तो उसने आपबीती बताई, जिसके बाद घर के लोग पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने इस प्रकरण में तत्परता से कार्य किया।

अब तक इसमें 24 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें से दो लोग नाबालिग हैं। जिन्हें भिवंडी के बाल सुधारगृह में भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.