गंदी राजनीति: भाजपा ने दिखाया पिक्चर परफेक्ट के लिए राहुल-प्रियंका का अजब करतब

कांग्रेस की राजनीति सदा ही संदेह के घेरे में रही है। फिर चाहे वह हाथरस में जाने के समय गिरने की घटना हो या अब भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई फोटो।

98

भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर ‘तमाशे की राजनीति’ करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कुछ फोटो भी साझा की गई है, जिसमें दिखाया गया है कि, कैसे राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा महंगाई के विरोध में किये जा रहे आंदोलन में करतब कर रहे हैं। आरोप है कि, यह गंदी राजनीति मात्र मीडिया के पिक्चर परफेक्ट मूमेंट के लिए किया गया था।

काले कपड़े में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। गांधी परिवार के दो शीर्ष नेता आंदोलन में थे, इसलिए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता भी सड़कों पर उतरे थे। इस आंदोलन की एक फोटो भाजपा सूचना तकनीकी विभाग के मुखिया ने साझा की है। जिसमें पहली फोटो में राहुल गांधी अपने यंग ब्रिगेड के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा की शर्ट फाड़ते दिख रहे हैं, आरोप है कि, राहुल गांधी की यह कोशिश तमाशा पॉलिटिक्स का हिस्सा थी। जिससे दिल्ली पुलिस के दुर्व्यहार की अच्छी फोटो निकल पाए।

ये भी पढ़ें – #VicePresidentElection2022 जगदीप धनखड़ नए उपराष्ट्रपति, बड़े अंतर से हुई विजय

इसी प्रकार दूसरी फोटो जो अमित मालवीय ने साझा की है, इसमें आंदोलन करती हुई प्रियंका वाड्रा दिख रही हैं। प्रियंका सड़क पर बैठकर ताली बजाते हुए महंगाई का विरोध कर रही थीं। इसमें एक फोटो ऐसी सामने आई, जिसमें प्रियंका वाड्रा पुलिस कर्मी का हाथ मरोड़ रही हैं।

अमित मालवीय ने लिखा है कि, प्रियंका वाड्रा क्रोधित हो गई थीं। उन्होंने महिला पुलिस कर्मी का हाथ पकड़ा, मरोड़ा और धकेल दिया। इसके बाद इन लोगों ने आरोप लगाया कि, दिल्ली पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.