Haryana: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, सांसद ब्रिजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हिसार ने भाजपा के लोकसभा सांसद ब्रिजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

92
Photo : Twitter

हरियाणा (Haryana) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा (BJP) के हिसार लोकसभा (Hisar Lok Sabha) सांसद बृजेंद्र सिंह (MP Brijendra Singh) ने पार्टी से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। बृजेंद्र सिंह (Birendra Singh) पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। बृजेंद्र सिंह और उनके पिता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) में शामिल होंगे। 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।

बता दें कि पिता-पुत्र दोनों पिछले कई महीनों से कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के रात्रि भोज में बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह भी शामिल हुए। इतना ही नहीं उन्होंने सार्वजनिक मंच से सोनिया गांधी और राजीव गांधी की तारीफ भी की है।

यह भी पढ़ें – Uttar Pradesh: जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया: बृजेंद्र सिंह
बृजेंद्र सिंह ने कहा, ‘मैंने मजबूर राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं।’ मैं हिसार से सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।

10 वर्ष बाद घर वापसी
बीरेंद्र सिंह ने 2014 में कांग्रेस छोड़ दी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया और केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया। उनकी पत्नी प्रेमलता उचाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गईं। बृजेंद्र सिंह को 2019 में हिसार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया था। अब दस वर्ष बाद बीरेंद्र सिंह का परिवार कांग्रेस में वापसी कर रहा है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.