Bhutan PM: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

90

भूटान (Bhutan) के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे (Prime Minister Dasho Tshering Tobgay) ने शुक्रवार (15 मार्च) को राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से मुलाकात (Meeting) की। भारत में भूटानी प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने इस तथ्य की सराहना की कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के बीच घनिष्ठ और अद्वितीय संबंध हैं, जो सभी स्तरों पर आपसी विश्वास, सद्भावना और समझ पर आधारित हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि बौद्ध धर्म की साझा आध्यात्मिक विरासत दोनों देशों को जोड़ती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत भूटान के साथ ऊर्जा सहयोग, विकास साझेदारी, लोगों से लोगों के बीच संबंध, व्यापार और निवेश संबंधों जैसे क्षेत्रों में फैली अपनी बहुआयामी साझेदारी को गहराई से महत्व देता है।

यह भी पढ़ें- Crime: झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस की वर्दी पहनकर डकैती करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

भूटान के साथ साझेदारी करना भारत के लिए सौभाग्य की बात
राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि भूटान के लोगों की सामाजिक-आर्थिक भलाई और समृद्धि को बढ़ाने की दिशा में विकास सहयोग क्षेत्र में भूटान के साथ साझेदारी करना भारत के लिए सौभाग्य की बात है। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की विकास साझेदारी भूटान की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं, खासकर युवाओं की आकांक्षाओं से निर्देशित होती रहेगी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.