पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची

पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी हो गई है। इसके पहले बुधवार देर रात तक दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होती रही। अब तक 209 उम्मीदवारों की सूची भाजपा ने जारी की है।

104

पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नई सूची जारी कर दी है। इसमें पांचवे से लेकर अंतिम चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में कुल 148 उम्मीदवारों के नाम हैं। अब तक पार्टी ने कुल 209 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

बंगाल चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई नई सूची में 6 मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं। जिनमें से अधिकतर मुस्लिम हैं।

ये भी पढ़ें – पीएम क्यों बोले ‘ट्रांसफर माइ कमीशन’? पीएम के संबोधन के ये हैं प्रमुख मुद्दे…

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने हैं। जिसमें पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा जबकि अंतिम चरण का चुनाव 29 अप्रैल को डाला जाएगा। मत परिणाम 2 मई को जारी किये जाएंगे। इस बार बंगाल में त्रिकोणीय संघर्ष होगा। इसमें तृणमूल कांग्रेस एक ओर तो दूसरी ओर मुख्य प्रतिद्वंदी के रूप में भारतीय जनता पार्टी है इसी प्रकार तीसरी ओर कांग्रेस और वामदलों का गठबंधन है।

भाजपा के हुए राम
इस बीच रामायण धारावाहिक के अभिनेता अरुण गोविल ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने रामानंद सागर के प्रसिद्ध रामायण धारावाहिक में भगवान राम के चरित्र को निभाया था।

अरुण गोविल ने कहा कि, मैं अब देश के लिए योगदान देना चाहता हूं। इसके लिए हमें एक मंच की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में भाजपा सबसे अच्छा मंच है। पहली बार मैंने देखा कि ममता बनर्जी को जय श्री राम के नारे से एलर्जी हो गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.