इस ‘मुद्दे’ पर नीतेश राणे और अबू आजमी के बीच भिड़ंत

मीडिया से बात करते हुए नितेश राणे ने मदरसों की अनाधिकृत स्थापना का मुद्दा उठाया। इस पर अबू आजमी नाराज हो गए।

विधानसभा के बाहर लव जिहाद के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी विधायक नितेश राणे और समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी आमने-सामने आ गए और आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे को खरी-खरी सुनाई।

वास्तव में हुआ क्या?
मीडिया से बात करते हुए नितेश राणे ने मदरसों के अनाधिकृत निर्माण का मुद्दा उठाया। उस वक्त नीतेश राणे ने अबू आजमी से शिकायत की। राणे ने आजमी से शिकायत की कि मदरसा ग्रीन जोन में बनाया जा रहा है। इस पर अबू आजमी ने कहा कि धर्म की परवाह किए बिना अवैध निर्माण को गिरा दिया जाना चाहिए। उस पर राणे ने कहा कि कार्रवाई के दौरान हथियार निकाले जाते हैं। उन्होंने आजमी को चुनौती दी कि आप मेरे साथ चलिए मैं आपको दिखाता हू। लेकिन आजमी ने भी राणे को चुनौती देते हुए कहा कि यह झूठ है, मैं आपके साथ कभी भी आ सकता हूं।

लव जिहाद पर भी कहासुनी
इसके बाद राणे ने लव जिहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मैं आपको चुनौती देता हूं कि अनधिकृत निर्माण के साथ ही आपको लव जिहाद की बात भी स्वीकारनी होगी। आप आने की तारीख, समय बताओ। इस पर आजमी ने कहा कि मैं आपको 50 जगहों पर ले जाकर बताऊंगा और बताऊंगा कि आप झूठे हैं।

राणे ने आजमी को जवाब देते हुए कहा कि आप प्यार की भाषा बोलते हैं। ये बात दूसरे लोगों को भी सिखाएं। इस पर आजमी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। और वे वहां से चले गए।

हिंदू लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
इस पर राणे ने आजमी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि आजमी सच को स्वीकारना नहीं चाहते हैं, उन्हें प्रेस कांफ्रेंस कर यह बात कहनी चाहिए। उनमें सच सुनने की ताकत नहीं है। कुछ लोगों को लव जिहाद के लिए शह दिया जा रहा है। आजमी जैसे लोग उन लोगों की मदद कर रहे हैं। उनकी वजह से लड़कियों की जिंदगी खराब हो रही है। लेकिन ये उस बात को सुनने की हिम्मत नहीं रखते। हमारी हिंदू लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here