बीसीसीआई में शेलार का सिक्सर, सियासी टीम ही नहीं अब टीम इंडिया की सेहत सुधारने में होगी भूमिका

आशीष शेलार तीन बार नगरसेवक रह चुके हैं, इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्रित्व काल में मंत्री रह चुके हैं। अब खेल असोसिएशन में भी उनका कद बढ़ रहा है।

88

भारतीय जनता पार्टी मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार संगठनात्मक कार्यों में एक्टिव हैं। इस बीच बीसीसीआई के खेल में सियासी सिक्सर भी उन्होंने लगाया है। रोजर बिन्नी की अध्यक्षता में बनी नई कमेटी में आशीष शेलार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले एमसीए में आशीष शेलार और शरद पवार का संयुक्त पैनल विजयी रहा है।

सियासत में टीम भाजपा मुंबई के कप्तान आशीष शेलार हैं। उन पर आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनावों की जिम्मेदारी है। इस कर्तव्य को निभाते हुए राजनीति में माहिर आशीष शेलार ने खेलों में भी बड़ा खेल कर दिया। पिछले सप्ताह शरद पवार और उनके संयुक्त पैनल ने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (एमसीए) में दनदनाती जीत प्राप्त की थी। उनके पैनल के अमोल काले को एमसीए की अध्यक्षता मिली, जबकि पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटील बैरंग रह गए।

विश्व के धनी किक्रेट बोर्ड के कोषाध्यक्ष
बोर्ड ऑफ क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) विश्व की सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड है। इसमें पदाधिकारी होना अपने आप में क्रिकेट जगत में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ऐसे क्रिकेट बोर्ड की तिजोरी पर अब आशीष शेलार की नियुक्ति हुई है।

टीम मुंबई भाजपा से टीम इंडिया तक दखल
आशीष शेलार को मुंबई भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी दी गई है। वे आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनावों में भाजपा की टीम खड़ी करेंगे। मनपा में भाजपा की सत्ता लाने की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। इसके पहले हुए वर्ष 2017 के मनपा चुनाव के समय भी आशीष शेलार मुंबई भाजपा के अध्यक्ष थे। उस चुनाव में भाजपा के 81 नगरसेवक जीते थे, जबकि पहले नंबर पर रही शिवसेना के मात्र 84 नगरसेवक ही जीते थे। इसी प्रकार वर्ष 2012 के चुनाव में भाजपा के मात्र 31 नगरसेवक ही जीते थे। वर्ष 2017 के चुनावों में सीधे पचास नगरसेवकों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद आशीष शेलार की रणनीति का लोग लोहा मानने लगे थे। यही कारण है कि, अब जब मुंबई मनपा चुनाव होने हैं, शेलार को राज्य सरकार से मुक्त रखते हुए फिर मुंबई भाजपा की जिम्मेदारी दी गई है। यानी मनपा चुनावों में विपक्ष को चित करनेवाली टीम के चयन में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचारियों -आतंकवादियों को लेकर विश्व को चेताया, दी ये सलाह

दूसरी ओर बीसीसीआई का कोषाध्यक्ष बनने के बाद आशीष शेलार की दखल क्रिकेट जगत में भी बढ़ गई है। वे भले ही टीम इंडिया के चयन के लिए सीधे जिम्मेदार न हो लेकिन, उनके हाथ विश्व की सबसे धनी बॉडी की तिजोरी होने के कारण उनकी अनदेखी किसी को भी आउट ऑफ पिच करने की शक्ति रखती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.