महाराष्ट्रः जारी राजनैतिक घटनाक्रम पर भाजपा की पैनी नजर, पार्टी विधायकों को दिया यह आदेश

पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के आवास पर 22 जून को भाजपा नेताओं की बैठक हुई।

87

 रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे और भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की भूमिका के बाद अपना रुख स्पष्ट करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा विधायकों को 48 घंटे तक पार्टी नेताओं के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि अभी तक उनके पास एकनाथ शिंदे की ओर से सरकार बनाने के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इसलिए एकनाथ शिंदे की ओर से प्रस्ताव आने के बाद इस बारे में भाजपा निर्णय लेगी

पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के आवास पर 22 जून को भाजपा नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में रावसाहेब दानवे, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, निर्दलीय विधायक गीता जैन आदि उपस्थित थे।

घटनाक्रम पर भाजपा की नजर
इस बैठक के बाद रावसाहेब दानवे ने कहा कि राज्य के राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। इन स्थितियों पर भाजपा नजर रखे हुए हैं। राजनीतिक बदलते हालात को देखते हुए भाजपा के सभी विधायकों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। राज्य में भाजपा की अनुकूल स्थिति होते ही सभी भाजपा विधायकों को मुंबई बुलाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि एकनाथ शिंदे की ओर से विधायकों के समर्थन का पत्र आने के बाद ही भाजपा आगामी कदम उठाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.