कोश्यारी के बाद कौन बनेगा महाराष्ट्र का राज्यपाल? इस नेता का सामने आया नाम

भगत सिंह कोश्यारी ने सितंबर 2019 में महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद भार ग्रहण किया था। उसके बाद से तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार कई मुद्दों पर उन्हें घेरती रही है।

115

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अब भारतीय जनता पार्टी के नेता अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा है। वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गवर्नर सहित अन्य सभी राजनीतिक पदों से निवृत्त करने का अनुरोध सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अमरिंदर सिंह के नजदीकी ने इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई आधिकारिक सूचना उनके पास नहीं आई है।

कौन हैं अमरिंदर सिंह?
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की स्थापना की थी। चुनाव मैदान में वे इसी बैनर के नीचे भाजपा के साथ उतरे थे, लेकिन भाजपा के साथ ही पंजाब लोक कांग्रेस की भी बुरी तरह हार हुई। उसके बाद उन्होने अपनी पार्टी को भाजपा में विलय कर दिया है। उनकी उम्र(80) और वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा गरम है।

राज्यपाल कोश्यारी ने पद से मुक्त करने की जताई है इच्छा
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे के समय भगत सिंह कोश्यारी ने उनसे राजनीति के सभी पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे अपना आगे का जीवन ध्यान, मनन में बिताना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

विवादों से पुराना नाता
भगत सिंह कोश्यारी ने सितंबर 2019 में महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद भार ग्रहण किया था। उसके बाद से तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार कई मुद्दों पर उन्हें घेरती रही है। उन पर भाजपा की तरफदारी के साथ ही संवैधानिक पद के दुरुपयोग करने का आरोप भी एमवीए सरकार लगाती रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.