कृषि कानून पर कांग्रेस में बगावत के सुर! इस नेता ने की पार्टी की आलोचना

कई बार पार्टी स्टैंड से हटकर बयान देने वाली पार्टी नेता ने कृषि कानून वापसी को लेकर प्रियंका गांधी के बयान की आलोचना की है।

103

कांग्रेस नेता अदिति सिंह ने अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा बयान दिया है। कई बार पार्टी स्टैंड से हटकर बयान देने वाली इस नेता ने कृषि कानून वापसी को लेकर प्रियंका गांधी के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि अब उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं। इसलिए इस मुद्दे पर वे राजनीति कर रही हैं।

अदिति सिंह ने कहा कि कृषि कानून पारित होने पर भी प्रियंका गांधी को समस्या थी। लेकिन अब उन्हें रद्द कर दिया गया है, तो भी उनकी समस्या बरकरार है। आखिर वे चाहती क्या हैं? उन्हें इस बारे में अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। अब उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वे राजनीति कर रही हैं।

प्रियंका गांधी ने ये कहा थाः
बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों को रद्द किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था आखिर ये सब क्यों हो रहा है। इसका कारण स्पष्ट है कि चुनाव आ रहे हैं। जब उन्हें लगा कि चुनाव के दौरान उनकी पार्टी को इसका खमियजा भुगतना पड़ सकता है। इसलिए वे चुनाव से पहले माफी मांगने आए हैं।

ये भी पढ़ेंः वो इमरजेंसी लगानेवाले, हम आदर पूर्वक कानून वापसी वाले!

बता दें कि वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से विधायक बनीं अदिति सिंह बीच-बीच में अपनी ही पार्टी को घेरते रहती हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले पर प्रियंका गांधी के रुख पर बयान दिया था।अदिति सिंह ने कहा था कि जहां तक लखीमपुर खीरी और अन्य मुद्दों का सवाल है तो प्रियंका गांधी हमेशा उनका राजनीतिकरण कर देती हैं। लखीमपुर मामले की जांच चल रही है। इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है। अगर वे इस देश की सर्वोच्च संस्था पर विश्वास नहीं रखती तो किस पर करेंगी।

कौन  हैं अदिति सिंह?

  • वे कांग्रेस नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं।
  • वे रायबरले सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं।
  • उन्हें हमेशा गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है।
  • वे राम मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपए चंदा देकर भी चर्चा में रही थीं।
  • अदिति सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना गुरू बताया था।
  • पार्टी विरोधी रुख के कारण उन्हें पार्टी ने महिला विंग के महासचिव पद से हटा दिया  था।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.