दिल्ली में बिजली सब्सिडी अब दिल की बात… सीएम अरविंद केजरीवाल ने की यह घोषणा

आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने में बिजली के सील मीटरों ने अहम भूमिका निभाई थी। उस समय पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद जाकर लोगों के बिजली बिल की मीटर जोड़ रहे थे। केजरीवाल का यह आंदोलन खूब चर्चित रहा। जिसे पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया, उसने घोषणा की थी कि, उनकी सरकार बनने पर शहरवासियों को नि:शुल्क बिजली दी जाएगी।

97

दिल्ली सरकार ने नि:शुल्क बिजली पर बड़ा निर्णय किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि, बिजली दरों में छूट का लाभ अब बिजली उपभोक्ताओं के दिल पर (इच्छानुसार) निर्भर करेगा। यदि वे छूट प्राप्ति का चयन करेंगे तभी बिजली में सरकार द्वारा दी जा रही है छूट का लाभ ले पाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार उनसे कई लोगों ने आग्रह किया है कि, बिजली बिल में मिल रही छूट की सीमा से उन्हें बाहर किया जाए। वे अपना बिजली बिल भुगतान करने में सक्षम हैं, जिसके बाद अब सरकार ने निर्णय लिया है कि, आगामी 1 अक्टूबर 2022 से उन्हीं को बिजली बिल में छूट मिलेगी जो उस पर्याय का चयन करते हैं।

ये भी पढ़ें – यमुनोत्री-गंगोत्री धाम: 36 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से ‘इतने’ श्रद्धालुओं की मौत

वर्तमान बिजली बिल ढांचा
    यूनिट                             बिजली बिल
200 यूनिट                      शून्य बिजली बिल
201 से 400 यूनिट             800 रुपए

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.