एनसीपी के 13 विधायक मुख्यमंत्री शिंदे के संपर्क में: उदय सामंत

एकनाथ शिंदे सहित 40 विधायकों ने बहुत परेशान होकर शिवसेना छोडने का निर्णय लिया था। राज्य के 10 निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी लालच के एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया।

87

महाराष्ट्र के उद्योगमंत्री उदय सामंत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 13 विधायकों के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने का दावा किया है। उन्हाेंने राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना को भी खारिज कर दिया है।

उन्होंने 6 नवंबर को मीडिया को बताया कि यह सभी विधायक किसी भी समय बालासाहेब की शिवसेना में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में किसी भी तरह से मध्यावधि चुनाव की कोई संभावना नहीं है। शिंदे -फडणवीस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने वाली है।

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे सहित 40 विधायकों ने बहुत परेशान होकर शिवसेना छोडने का निर्णय लिया था। राज्य के 10 निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी लालच के एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया। भारतीय जनता पार्टी खुद बड़ी पार्टी होते हुए भी एकनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में मान्य किया है। इसलिए शिंदे -फडणवीस सरकार को बड़ी संख्या में विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इतना ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 13 विधायक खुद एनसीपी छोडक़र इस सरकार में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए सिर्फ मुख्यमंत्री शिंदे की हरी झंडी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें – बिहार विस उपचुनाव : एक पर भाजपा तो दूसरे पर राजद ने बाजी मारी

दरअसल, 5 नवंबर को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना जताई थी। इन नेताओं ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आदेश भी दिया था, लेकिन आज राज्य के उद्योग मंत्री ने इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। सामंत ने कहा कि विपक्षी नेताओं का इस तरह व्यक्तव्य सिर्फ उनकी पार्टी से विधायकों के पलायन को रोकने के लिए दिया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.