मुंबई मनपा ऐसे महाकाय पाइप से घरों तक पहुंचाती है पानी, 38 जगहों पर मरम्मत पूर्ण

543

मुंंबई महानगर पालिका ने 38 स्थानों पर एक साथ जलवाहिनी की मरम्मत का कार्य हाथ में लिया था। इसके कारण दो दिनों तक अर्थात 30 और 31 जनवरी को मुंबई क्षेत्र में जल वितरण बंद रहा।

मनपा के जलवितरण विभाग ने भांडुप संकुल के 8 कार्य जलवितरण बंदी के बीच पूर्ण किये। जिसमें 4 हजार मिलीमीटर व्यास की जलवाहिनी जोड़ने, 24 सौ व 12 सौ व्यास की जलवाहिनी में वॉल्व बैठाने का कार्य किये।

भांडुप जलशुद्धिकरण केंद्र से प्रतिदिन 1,910 दसलक्ष लीटर शुद्धिकरण होता है। पिछले 42 वर्षों में यह पहली बार है जब इस केंद्र से जलवितरण बंद किया गया था।

मुंबई शहर को प्रतिदिन 3,850 दशलक्ष लीटर जल वितरण किया जाता है। यह मनपा के सात तालाबों से किया जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.