क्या पार्टनर से बढ़ रही है दूरी!…. ऐसे समझें

जिंदगी में झंझावातों के बीच एक-दूसरे के बीच कब दूरी बढ़ने लगी, इसका कई बार पति-पत्नी को अहसास ही नहीं होता।

126

पति-पत्नी का रिश्ता जीवन में काफी अहम होता है। इसे जीवंत रखने के लिए प्यार के साथ ही केयर की भी जरुत होती है। प्यार और विश्वास पर टिके इस रिश्ते में हमेशा ताजगी भरते रहना आवश्यक है। जिंदगी में झंझावातों के बीच एक-दूसरे के बीच कब दूरी बढ़ने लगी, इसका कई बार पति-पत्नी को अहसास ही नहीं होता। ऐसे में नौबत रिश्ता टूटने तक आ जाती है। इसलिए वक्त से पहले सचेत होना जरुरी है। वैसे भी बदलते वक्त में रिश्ते में दूरी बढ़ने और मामला सेपरेशन तक पहुंच जाने की घटनाएं काफी बढ़ने लगी हैं। इस हालत में रिश्ते को सहेज कर रखने की आवश्यकता होती है।

इन संकेतों को समझें
पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक आम बात है। शायद ही कोई दंपति हों, जिनके बीच नोक-झोंक नही होती हों। लेकिन जब दोनों के बीच यह बढ़कर झगड़े का रुप धारण करने लगे, तब सचेत होने की जरुरत होती है। दरअस्ल पति-पत्नी के बीच कितना भी प्यार क्यों न हो, वक्त के साथ दोनों को एक दूसरे की कुछ आदतों से चीढ़ होने लगती है। यह पति-पत्नी के रिश्ते को कमजोर करने का काम करती है। अगर वक्त रहते सतर्क होकर एक-दूसरे को समझने की कोशिश नहीं की जाती है तो रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

ये भी पढ़ेंः अब जल्दी मां नहीं बनना चाहती हैं महिलाएं!…. जानिए क्या है सच?

बातचीत हमेशा जारी रखें
कई कपल्स के बीच व्यस्तता की वजह से कम्यूनिकेशन गैप बढ़ जाता है। यह रिश्ते में दरार आने की एक मुख्य़ वजह हो सकती है। इससे बचने के लिए पति-पत्नी के बीच बातचीत होते रहना जरुरी है। दोनों समय निकालकर एक-दो दिन के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। चाहे झगड़ा कितना भी बड़ा क्यों न हो, बातचीत होते रहनी चाहिए। बातचीत बंद होने की हालत में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं और फिर रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। इसलिए झगड़े और मतभेद के बावजूद बातचीत बंद नहीं होनी चाहिए तथा एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर समस्याओं का हल तलाशना चाहिए।

भावनाएं रिश्ते की जान
रिश्ते मे भावनात्मक लगाव कम होने की वजह से भी जीवन में नीरसता आने लगती है। जब पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति लापरवाह हो जाते हैं तो इससे भावनात्मक लगाव कम होने लगता है। भावनाएं रिश्ते की जान होती हैं। इसलिए एक-दूसरे का ध्यान रखें और अपने पार्टनर के दिल से दूर न हों।

न भूलें प्यार जताना
प्यार करते हैं तो उसे जताना भी जरुरी है। लेकिन वक्त के साथ रिश्ते प्रैक्टिकल होते जाते हैं। इस हालत में पार्टनर को प्यार जताना जरुरी नहीं लगता। लेकिन भविष्य में आनेवाली परेशानियों से बचने के लिए प्यार जताते रहना जरुरी होता है। प्यार रुपी पौधे को प्रेम और स्नेह के पानी से सींचते रहना जरुरी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.