महाराष्ट्र का बढ़ाया मान, महामहिम ने किया सम्मान!

104

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल राज्य के एनसीसी के 10 विद्यार्थियों को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिह कोश्यारी ने सम्मानित किया। महामहिम ने राजभवन में उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर परेड संचालन में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के 10 में से 10 एनसीसी की विद्यार्थियो का चयन होना महाराष्ट्र के लिए गौरव की बात है।

कोश्यारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। यह देश के लिए शुभ लक्षण है।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि देश की सेना के प्रति प्रत्येक भारतीय के मन में सम्मान है। गलवान घाटी जैसे दुर्गम ठिकानों पर भी देश की रक्षा के लिए सेना के जवान तैनात  हैं। एनसीसी के विद्यार्थी देशसेवा, अनुशासन और सर्वधर्म समभाव पर अमल करते है। यह संस्कार सभी विद्यार्थियों में होने चाहिए।

राज्यपाल के हाथों कैडेट आयुषी गजानन नागपूरकर, ज्योति रुकवल, नाजुका कुसराम मनदीपसिंह सिलेदार, अमोद मालवी, रामचंद्र अशोक चव्हाण.सोहम रोहडे और मयूर मदोसिया का सम्मान किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.