महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे सड़क हादसे में घायल, इस अस्पताल में भर्ती

धनंजय मुंडे 2 जनवरी की रात में परली स्थित अपने आवास की ओर लौट रहे थे। कार खुद चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

100

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राकांपा के विधायक धनंजय मुंडे बीड जिले के परली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गए। धनंजय मुंडे का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उनको सीने में चोट लगी है, इसलिए 4 जनवरी की शाम तक उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

पुलिस ने दी जानकारी                                                                                                            परली थाने की पुलिस के मुताबिक धनंजय मुंडे 2 जनवरी की रात में परली स्थित अपने आवास की ओर लौट रहे थे। कार खुद चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परली थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलावस्था में मुंडे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। मामले की गहन छानबीन पुलिस टीम कर रही है।
भाजपा के कद्दावर नेता रहे गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे परली विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.