बिहार : अब सुशांतसिंह राजपूत के भाई को दिनदहाड़े मार… पढ़ें पूरी खबर

राजकुमार सिंह सुबह मधेपुरा जाते हैं। घर से निकलकर प्रतिदिन सुबह वे बाइक से बैजनाथपुर पहुंचते हैं, जहां से उनका मोटरसाइकिल मैकेनिक आमिर हसन भी उनके साथ मधेपुरा जाता है।

101

अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के भाई पर जानलेवा हमले की खबर है। ये हमला सहरसा में हुआ है। जिसमें सुशांत के भाई समेत दो लोगों को गोली मारी गई है। इस हमले में दोनों ही घायल हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहरसा में सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह की मोटर साइकिल का शो रूम है। वे सुबह अपने एक सहयोगी के साथ मधेपुरा जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर गोली चला दी। इस फायरिंग में राजकुमार सिंह की जांघ और उनके सहयोगी के पेट में गोली लगी है। घटना बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के तिरी गांव के पास की है।

ये भी पढ़ें – जानें कैसे न्यायाधीश को अपना फैसला ही पड़ा भारी?

क्या है मामला?
राजकुमार सिंह तीन भाई हैं। इनका मोटर साइकिल का शो रूम है। इन लोगों ने इस क्षेत्र में काफी जमीनें भी खरीदी हैं। सूत्रों के अनुसार इस कारण ये भूमाफिया के निशाने पर थे। हमले के पीछे एक सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है। हालांकि राजकुमार सिंह ने किसी से दुश्मनी की बात से इन्कार किया है। पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में राजकुमार के मिस्त्री आमिर हसन को पेट में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र : खोपोली का वो हटेली खोपड़ी कौन?

क्या है सुशांतसिंह राजपूत से रिश्ता?
राजकुमार सिंह सुशांत सिंह के ममेरे भाई हैं। उनके पिता की तीन बहनें हैं। सबसे बड़ी बहन के पुत्र सुशांतसिंह राजपूत थे। ये परिवार मूल रूप से खगड़िया के बौरने का है। लेकिन पिछले 40 वर्षों से सहरसा के आजाद चौक पर रहते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.