मध्य रेल रविवारीय मेगा ब्लॉक, यात्रा से पहले पढ़ लें खबर

187

मध्य रेल मुंबई मंडल दिनांक 13.11.2022 को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। ब्लॉक के दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक एवं पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल के मुंबई मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं डाउन स्लो लाइन पर माटुंगा और मुलुंड के बीच डायवर्ट की जाएंगी और शेड्यूल के अनुसार स्टेशनों पर रुकेंगी। ठाणे से आगे फास्ट ट्रेनों को डाउन फास्ट लाइन पर रिडायवर्ट किया जाएगा और यह अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। इसी तरह सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और संबंधित हाल्ट पर रूकेंगी। बाद में इन अप फास्ट सेवाओं को अप फास्ट लाइन पर रिडायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल, बेलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई, गोरेगांव के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल, बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। इसी प्रकार सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल से छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें – लखनऊ होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर, नेरुल और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी, नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.