द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर मेनका ने की प्रशंसा, कही ये बात

मेनका गांधी ने भाजपा नेता बलवीर यादव के संयोजन में आयोजित बीही निदूरा ग्राम पंचायत में जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा जिले का चतुर्मुखी विकास करना हमारी प्राथमिकताओं में है।

94

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा सामान्य परिवार की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने का निर्णय सराहनीय है। कमजोर बूथों की मजबूती के लिए आयोजित कार्यशाला पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बीजेपी से जुड़ रहे हैं।

अपने सुल्तानपुर दौरे के अंतिम दिन 6 जुलाई को इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय ब्लॉक में अगई, दरियापुर, नंदरई व बीही ग्राम पंचायत में जन चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया। जनता दर्शन में फरियादियों की बढ़ती भीड़ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा जन शिकायतों को नजरअंदाज किए जाने से राजस्व मामलों में अधिकता आ गई। जिसके लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किए गए है।

ये भी पढ़ें – शिवसेना को एक और झटका, इस पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी छोड़ी पार्टी

चौपाल को किया संबोधित
मेनका गांधी ने भाजपा नेता बलवीर यादव के संयोजन में आयोजित बीही निदूरा ग्राम पंचायत में जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा जिले का चतुर्मुखी विकास करना हमारी प्राथमिकताओं में है। मैं अपने संसदीय क्षेत्र को लड़ाई झगड़ों से मुक्त करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि लोग मिल जुल कर खुशहाल रहें। इसीलिए मैं गांव जाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराती हूं। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा मेरे लिए लोगों की व्यक्तिगत दिक्कतें प्राथमिकताओं में होती हैं। मैं जानती हूं कि लोगों की छोटी- छोटी परेशानी परिवारों के दुःख दर्द का कारण बनती है।

अल्पसंख्यक समाज भाजपा से जुड़ रहा हैः मेनका गांधी
पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए 250 कमजोर बूथों की मजबूती के लिए आयोजित कार्यशाला पर संतोष व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बीजेपी से जुड़ रहे हैं। कमजोर बूथों को जीतना हमारा लक्ष्य होगा। जनता दर्शन में फरियादियों की बढ़ती भीड़ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जिला प्रशासन के लोग अपना काम नहीं कर रहे हैं खासकर 90 प्रतिशत शिकायतें जो आ रही हैं वह लेखपालों की व राजस्व की ही आ रही हैं। लेखपाल अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। जमीन की लड़ाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा डीएम को लेखपालों के साथ बैठक कर कुछ इसका उपाय ढूंढना होगा। एक इंसान के ऊपर सब कुछ छोड़ना ठीक नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.