डेफलिम्पिक्स : पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में धनुष ने स्वर्ण और शौर्य ने जीता कांस्य पदक

ब्राजील के काक्सियास डू सुल में आयोजित डेफलिम्पिक्स में भारत के कुल 65 एथलीट भाग ले रहे हैं।

96

कैक्सियास डो सुल, 5 मई (हि.स.)। भारतीय निशानेबाज धनुष श्रीकांत और शौर्य सैनी ने बुधवार को 24 वें डीफलिम्पिक्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।

श्रीकांत ने फाइनल में बनाए 247.5 स्कोर
19 वर्षीय धनुष श्रीकांत ने फाइनल में 247.5 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता, जबकि शौर्य 224.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शौर्य ने कोरिया के किम वू रिम को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक जीता।

 भारत के कुल 65 एथलीट ले रहे हैं भाग 
ब्राजील के काक्सियास डू सुल में आयोजित डेफलिम्पिक्स में भारत के कुल 65 एथलीट भाग ले रहे हैं। इन खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे कम उम्र का दल हिस्सा ले रहा है।

पदक तालिका में आठवें स्थान पर है भारत
भारत वर्तमान में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। यूक्रेन वर्तमान में 19 स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। पिछले 2017 संस्करण में, भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीता था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.