येलहंका फ्लाईओवर को मिला स्वातंत्र्यवीर सावरकर का नाम, सीएम के हाथों लोकार्पण

314

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बने येलहंका फ्लाईओवर का नामकरण स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर किया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के हाथों इस फ्लाईओवर का लोकार्पण संपन्न हुआ।

वीर सावरकर फ्लाईओवर 400 मीटर लंबा है जिसके निर्माण में 34 करोड़ रुपए खर्च किये गए हैं। यह फ्लाईओवर मेजर संदीप उन्नीकृष्णन लिंक रोड पर स्थित है और येलहंका न्यू टाऊन को विद्यारण्यपुरा से जोड़ता है।

इस फ्लाईओवर का कार्य सितंबर 2017 में शुरू हुआ था। इसका लोकार्पण काफी समय पहले ही हो जाना चाहिए था लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण वह टल गया। इस फ्लाईओवर का नामकरण स्वातंत्रवीर सावरकर के नाम पर करने का निर्णय बृहत बैंगलोर महानगर पालिके (बीबीएमपी) द्वारा 30 जून की महासभा में किया गया। हालांकि इसका फैसला काफी समय पहले ही सरकार ने ले लिया था। जिसके मद्देनजर उसे कानूनी रूप से पूरा करने का कार्य बीबीएमपी ने 30 जून को किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.