सचेत ऐप क्या है?  जिसका जिक्र PM Modi ने किया

भारत में प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए 'सचेत ऐप' लॉन्च किया गया है।

इस ऐप के माध्यम से आप बेहद आसानी से मौसम विभाग से जुड़े अपडेट्स पा सकते हैं।

इस ऐप को हीटवेव, भूकंप, बाढ़ और चक्रवात जैसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किया गया है। ऐसी किसी भी कंडीशन के संकेत मिलने पर यह ऐप तुरंत अलर्ट भेज देता है।

12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है।

Sachet app एक राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप्लिकेशन है  जिसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से डिजाइन किया गया है।