पहलगाम आतंकियों का काला चिट्ठा सामने लाएगी NIA, जानें यह कितनी पावरफुल ?

NIA आतंकवाद, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और देश की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों की जांच करती है। यह एजेंसी 2008 में मुंबई हमलों के बाद बनाई गई थी।

NIA के पास देशभर में बिना राज्य सरकार की अनुमति के जांच करने की ताकत है।

यह UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) जैसे कानूनों के तहत केस दर्ज करती है।

जब भी देश में आतंकी हमला, हथियार तस्करी या अंतरराष्ट्रीय साजिश होती है, NIA सक्रिय होती है। यह एजेंसी विदेशों तक जाकर भी जांच कर सकती है, अगर केस अंतरराष्ट्रीय हो।

NIA की जांच रिपोर्ट को कोर्ट में काफी विश्वसनीय माना जाता है।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है।