उफनते समुद्र में वो गिर पड़ी फिर हुआ ऐसा!

93

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के समुद्र किनारे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। सोमवार को दोपहर एक सैलानी महिला समुद्र की सुरक्षा दीवार से पानी देख रही थी। इतने में उसका संतुलन बिगड़ गया। वो उफनते समुद्र में जा गिरी और फिर वहां चीखें निकलनी शुरू हो गईं। इसी समय बिजली की तेजी से 50 वर्षीय एक फोटोग्राफर, जो गेटवे ऑफ इंडिया पर फोटो निकालकर अपनी रोजी रोटी कमाता है, कूद पड़ा। इस फोटोग्राफर का नाम गुलाबचंद गोंड है। उसने महिला को पानी में डूबने से बचा लिया। इसके बाद लोगों ने फ्लोटर और रस्सी दी, जिसके जरिये गुलीबचंद ने महिला को किनारे लाया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.