जज की हत्या या हादसा?

92

झारखंड के धनबाद में सेशंस कोर्ट के एक जज की मौत को लेकर मामला गरमा गया है। फिलहाल यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया है। इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है। जज उत्तम आनंद धनबाद में सड़क के किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ऑटो रिक्शा ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। इस टक्कर से वे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। वे कई गंभीर मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में तीन संदीग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जज उत्तम आनंद की मौत हादसे में हुई या उनकी हत्या की गई? फिलहाल पुलिस मामले क जांच कर रही है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.