मुंबई के बोरीवली में एक पुरानी इमारत गिर पड़ी। जार मंजिला गीतांजली नामक यह इमारत साईबाबा नगर में थी। मुंबई महानगर पालिका ने इसे खतरनाक घोषित किया था। इमारत में रहनेवालों की सुरक्षा को देखते हुए उसे खाली करा लिया गया था। दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग मुंबई दमकल विभाग को इमारत के धराशाई होमे की सूचना मिली थी। मनपा प्रशासन और दमकल विभाग ने इमारत स्थल पर पहुंचकर सर्वे किया।