दादर में पटरी पर तांडव! वो कूद गई चलती लोकल के आगे और फिर…

दादर में एक महिला पुलिस की गिरफ्त से छूटने के लिए चलती लोकल के आगे कूद पड़ी थी। उस पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

152

मुंबई के दादर स्टेशन पर एक भयानक स्थिति उत्पन्न हो गई। जब प्लेटफार्म पर आती लोकल ट्रेन के आगे एक महिला कूद गई। उसके पीछे-पीछे कई पुलिसवाले भी कूद पड़े। इस दृश्य को देखकर प्लेटफार्म पर खड़े लोगों के होश उड़ गए।

यह महिला हिस्ट्री शीटर अपराधी है। उस पर कई प्रकरण पंजीकृत हैं। उसे पुलिस ने पकड़ लिया था कि उसने भागने का प्रयत्न किया। लेकिन इस प्रयत्न में उसने चलती लोकल के आगे छलांग लगा दी और पटरियों पर लेट गई। इस बीच लोकल की गति बहुत धीमी थी, जिससे वह महिला के पास आते-आते रुक गई।

ये भी पढ़ें – जालना के वो पुलिस कर्मी निलंबित… अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच

ऐसे घटी घटना
दादर कल्याण मार्ग पर कल्याण की ओर जानेवाली लोकल प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर आ रही थी। इस बीच पुलिस की कस्टडी में एक शातिर महिला अपराधी थी। महिला का नाम रीता संतोष सिंह है, वह पुलिस के चंगुल से छूटने के लिए चलती लोकल के आगे जाकर कूद गई। उसके पीछे ही अपनी जान की परवाह न करते हुए पुलिस अधिकारी भी कूद पड़े। रेलवे लाइन पर कूदी महिला को हटा लिया गया, उस बीच प्लेटफार्म पर आती लोकल की गति धीमी थी और वह आकर रुक गई।

अपराध में लिप्त है महिला
रीता संतोष कुमार सिंह नामक महिला और उसके पति का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू ठाकुर पर दादर पुलिस थाने में धन उगाही, चोरी के प्रकरण पंजीकृत हैं, उसे 27 मई को दादर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरिक्षक अर्जुन धनवट ने मुलुंड चेकनाका से गिरफ्तार किया था।

ये भी देखें – डॉक्टर दंपति को खुलेआम मार दी गोली!

संतोष की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी फरार थी। पूछताछ में पता चला कि वह भी संतोष के साथ अपराध में संलिप्त है। इसके बाद उसे दादर रेलवे पुलिस ने नेरूल से गिरफ्तार किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.