पुतिन के आवास पर हमले के बाद यूक्रेन पर हमले तेज, धमाकों से गूंजा कीव

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप यूक्रेन पर लगने के बाद दोनों देशों के बीच घमासान बढ़ गया है। आक्रामकता बढ़ने के साथ ही रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिये हैं।

320

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप यूक्रेन पर लगने के बाद दोनों देशों के बीच घमासान बढ़ गया है। आक्रामकता बढ़ने के साथ ही रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिये हैं, जिसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीव से ओडेसा तक धमाके हुए।

व्लादिमिर पुतिन को मारने के प्रयास का आरोप
यूक्रेन पर रूस के हमले के चौदह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संकट कम नहीं हो रहा है। रूसी राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को मारने के प्रयास का आरोप लगाया था। इसके बाद अचानक रूसी सेना की आक्रामकता बढ़ गयी है। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में रूसी सेना की कार्रवाई तेज हो गयी है। यहां के लोगों ने गुरुवार सुबह भी धमाकों की आवाज सुनी। यूक्रेन के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने कहा कि कीव में सभी एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं और सेना लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- अनिल दुजाना पर यूपी एसटीएफ का हमला, मुठभेड़ में ढेर

हमले में 21 लोगों की मौत
रूस की सेना ने खेरसन में जोरदार हमले किये, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि इन हमलों में 48 लोग घायल भी हुए हैं। यूक्रेनी अफसरों ने बताया कि रूस के हमलों में 12 लोग शहर में ही मारे गए, जबकि पास के गांवों में भी मृतकों की खोज जारी है। अब तक नौ के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इन हमलों के बीच खेरसन में कर्फ्यू जारी है।

ये भी देखें- नौ वर्षों में बदली देश की तस्वीर – सीएम योगी 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.