पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार! इस प्रकरण में थे वांछित

103

ओलंपियन सुशील कुमार हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने की है। सुशील के साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों की पिछले कई दिनों से खोज की जा रही थी।

दिल्ली के मुंडका क्षेत्र से हत्या के आरोपी सुशील कुमार और उसके साथी अजय को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग कई दिनों से फरार थे। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने पंजाब, उत्तरखण्ड समेत कई राज्यों में छापा मार रही थी। लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी।

ये भी पढ़ें – ओलंपियन सुशील कुमार पर इसलिए जारी हुआ लुक आउट नोटिस!

लुक आउट नोटिस था जारी
सुशील कुमार और उसका साथी हत्या के प्रकरण में भागा-भागा घूम रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। इसके अलावा सुशील कुमार पर एक लाख रुपए और उसके साथ की गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपए का इनाम रखा था। लेकिन, उसकी चालबाजियां काम न आई और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के निरिक्षक शिवकुमार, कर्मबीर के नेतृत्व में उन्हें दबोच लिया गया।

ये है प्रकरण
4 और 5 मई के रात नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में पहलवानों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें एक पहलवान 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या हो गई। इस प्रकरण में जो साक्ष्य मिले हैं उसके अनुसार हत्या के समय वहां सुशील कुमार भी उपस्थित था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.