क्या मुंबई की निर्भया को मिलेगा न्याय? जीवन मृत्यु के बीच वो लड़ रही है जंग

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुंबई की गणना अति सुरक्षित शहरों में होती है। जहां महिलाएं रात में आवाजाही करती हैं। परंतु साकिनाका की घटना जितना अचंभित करती है, उतना ही क्रूरता को लेकर एक प्रश्न भी खड़ा करती है कि कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है।

103

मुंबई में एक ऐसी घटना हुई जिसने दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी हैं। शहर के साकिनाका क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद अमानवीय तरीके से कृत्य हुआ है। महिला अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। इसमें सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि क्या मुंबई की इस निर्भया को दिल्ली की भांति न्याय मिलेगा?

यह दिल दहा देनेवाली घटना साकिनाका में हुई है। रात में तीन बजे के लगभग किसी ने पुलिस को सुचित किया कि वहां एक गाड़ी में किसी महिला के साथ अत्याचार हो रहा है। इसके बाद साकिनाका पुलिस एक्शन में आई और उसके जानकारी जहां से मिली थी वहां पहुंची। उसे महिला बेहद गंभीर स्थिति में महिला पड़ी मिली।

ये भी पढ़ें – लालबागचा राजा 2021: यदि आप ‘लालबाग के राजा’ का दर्शन करना चाहते हैं, तो ऐसा करें

निर्भया की भांति क्रूरता
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के साथ एक टेंपो में दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसके निजी अंगो में लोहे की छड़ से हमला किया गया है। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यह प्रकरण अभी जांच के दायरे में है, पुलिस अभी भी इसमें शामिल लोगों की संख्या जानने में जुटी है। परंतु, इस क्रूरतम घटना के बाद एक प्रश्न है कि क्या मुंबई की निर्भया को न्याय मिलेगा या यह भी कोपर्डी की निर्भया की घटना की भांति उलझ जाएगा और जघन्य कृत्य करनेवाले आरोपियों को इसका लाभ मिलेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.