मिल गए परमबीर! मुंबई लौटने का कर रहे विचार

92

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह भारत में हैं और वे चंडीगढ़ में मौजूद हैं। यह जानकारी उसके बाद सामने आई है, जिसके अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय ने परमबीर सिंह को गिरफ्तारी से राहत दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परमबीर सिंह का टेलीग्राम और व्हाट्स ऐप अकाउंट एक्टिव दिखने लगा था। जिसके बाद पत्रकारों ने संपर्क करना शुरू किया। परंतु, किसी के प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दिया, इसके कुछ समय बाद ही टेलीग्राम अकाउंट डिलीट भी कर दिया गया। इस सबके बीच जानकारी मिली है कि, दिल्ली के किसी पत्रकार से परमबीर सिंह की बात हुई है।

मैं चंडीगढ़ में हूं
सूत्रों के अनुसार परमबीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि, वे चंडीगढ़ में ही हैं। जल्द ही वे मुंबई में लौटेंगे।

धन उगाही के पांच प्रकरण में तलाश
परमबीर सिंह के विरुद्ध मुंबई और ठाणे में पांच प्रकरण झन उगाही के दर्ज हैं। जिसमें से 4 प्रकरणों की जांच सीआईडी के पास है, जबकि गोरेगांव में दर्ज प्रकरण की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा  कर रही है। इस प्रकरण में किला कोर्ट ने पिछले सप्ताह परमबीर सिंह उनके साथ सह आरोपी रियाज भाटी, को फरार घोषित किया था। उन लोगों को 30 दिनों के भीतर न्यायालय के समक्ष पेश होना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.