रविवार 4 जून 2023 को जानिए कहां है मेगा ब्लॉक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

मध्य रेल दिनांक 4.06.2023 को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा।

257
Photo : File

ठाणे-कल्याण (Thane-Kalyan) अप और डाउन फास्ट लाइन (Fast Line) सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो अपने निर्धारित हॉल्ट के अलावा कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर रुकेंगी और गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

सुबह 10.28 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट/सेमी-फास्ट सेवाएं कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो उनके शेड्यूल हॉल्ट के अलावा दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर रुकेंगी, आगे अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी और 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- ओडिशा रेल दुर्घटना: प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटनास्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया यह निर्देश

ठाणे-वाशी/नेरूल लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी
ठाणे-वाशी/नेरुल अप और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक। सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से वाशी/नेरूल/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी/नेरूल/पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल प्रशासन को सहयोग करें।

देखें यह वीडियो- भारत में वह नौ रेल दुर्घटनाएं, जिससे कांपे लोग

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.