चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए मुख्यमंत्री, इस बात का दिया आश्वासन

179

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हो गये। इस दौरान वे हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

कोरोना में जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को मिलेगा बीमा का लाभ, बस करना होगा ये काम

नम आंखों से दी श्रद्धांजली
पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजली दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक एवं अधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.