नीरज चोपड़ा की सफलता पर उनके गांव में ऐसे मनाया जा रहा है जश्न!

नीरज चोपड़ा के पैतृक गांव खंडरा में 24 जुलाई की सुबह से ही लोगों की नजरें टीवी पर जमी हुई थीं। जैसे ही नीरज के रजत जीतने का ऐलान हुआ, पूरा गांंव जश्न में डूब गया।

136

अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.13 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। इस जश्न में उपायुक्त भी शामिल हुए।

चोपड़ा के पैतृक गांव खंडरा में 24 जुलाई की सुबह से ही लोगों की नजरें टीवी पर जमी हुई थीं। जैसे ही नीरज के रजत जीतने का ऐलान हुआ, लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उपायुक्त सुशील सारवान भी मौके पर पहुंचे और इस जश्न में शरीक हुए। उन्होंने नीरज के परिवार को जीत की बधाई दी।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में नहीं रुक रहा है किसानों की आत्महत्या का सिलसिला, 23 दिन में ‘इतने’ अन्नदाताओं ने दी जान

नीरज ने रचा इतिहास
नीरज के पिता सतीश कुमार ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर कहा कि नीरज ने एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अभी तो उसे देश के लिए कई मेडल जीतकर लाने हैं। नीरज की मां सरोज देवी ने कहा कि वे बेहद खुश हैं। बेटे से 15 दिन पहले बात हुई थी। वह कड़ी मेहनत करने में जुटा हुआ था। उसे उसी कड़ी मेहनत का फल मिला है। हमें पक्का यकीन था कि वह इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगा। उम्मीद है कि नीरज अब जल्दी घर आएगा या फिर हम उससे मिलने के लिए जाएंगे।

 पूरे गांव में बांटी मिठाई 
24 जुलाई को नीरज की जीत की खुशी में पूरे गांव में मिठाई बांटी गई। बेटे की जीत की खुशी में घर में कार्यक्रम भी रखा गया। साथ ही हवन यज्ञ भी कराया जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि देश के बेटे ने आज फिर देश का नाम रोशन किया है। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर एक बार फिर अपना प्रभुत्व स्थापित किया है। देश को नीरज पर गर्व है। नीरज चोपड़ा इंडिया का बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.