उत्तर प्रदेश ने जीता 12वें जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 का खिताब, इस खिलाड़ी ने दिखाया दम

इस जीत के बाद कोच ने कहा- हमने पिछली बार से कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि टीम एक साथ काफी अच्छी तरह से जुड़ गई है।

110

उत्तर प्रदेश हॉकी ने तमिलनाडु के कोविलपट्टी में खेले गए 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 का खिताब जीत लिया है।

29 मई को खेले गए खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने हॉकी चंडीगढ़ को हराकर अपने ताज का सफलतापूर्वक बचाव किया। वहीं, हॉकी हरियाणा ने तीसरे-चौथे स्थान के मैच में ओडिशा के हॉकी संघ को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें – गंगोत्री हाइवे पर हादसा, दो तीर्थयात्रियों की मौत, 13 घायल

फाइनल में, उत्तर प्रदेश हॉकी ने कड़े मुकाबले में हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से हराया। उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए सौरभ आनंद कुशवाहा (4′) और कप्तान शारदा नंद तिवारी (33′) ने गोल किये

उत्तर प्रदेश हॉकी कोच विकास पाल ने टीम के लिए कही ये बात
फाइनल मुकाबले के बाद उत्तर प्रदेश हॉकी कोच विकास पाल ने कहा, “हम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिए बेहद खुश हैं। हमने पिछली बार से कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि टीम एक साथ काफी अच्छी तरह से जुड़ गई है। कुल मिलाकर, मैं काफी खुश हूं कि टीम ने उन मानकों के अनुसार खेला जो हमने नियमित रूप से प्रशिक्षण में अपने लिए निर्धारित किए थे।”

इन खिलाड़ियों ने दागे गोल
तीसरे / चौथे स्थान के प्लेऑफ मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। हॉकी हरियाणा के लिए शुभम (10′), तोशांत (44′) और कप्तान विकास (58′) ने गोल किए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.