सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भोपाल पहुंची झारखंड टीम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की की अगुवाई में 18 खिलाड़ियों की पूरी टीम भोपाल पहुंच गई है।

90

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम 4 मई को भोपाल पहुंची। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी।

 भोपाल में आयोजित हो रही है प्रतियोगिता
उन्होंने बताया कि 6 से 17 मई तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की की अगुवाई में 18 खिलाड़ियों की पूरी टीम भोपाल पहुंच गई है।

झारखंड और बेंगलुरू से पहुंचे खिलाड़ी
झारखंड के कुछ खिलाड़ी दो मई को रांची से भोपाल के लिए रवाना हुए थे, जबकि कुछ खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स से सीधे भोपाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हॉकी झारखंड का पहला मैच सात मई को हॉकी ली पुडुचेरी के साथ तथा दूसरा मैच नौ मई को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ है।

ये भी पढ़ें – इस तारीख से फिर शुरू होगी आगरा-मुंबई फ्लाइट!

टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
उन्होंने बताया कि झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.