सैफ अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप-2023 के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई। टीम में छह मिडफिल्डर, सात फारवर्ड तथा अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनमें झारखंड की सात खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें अंजलि, अनीता कुमारी, अष्टम उरांव, सुनीता मुंडा, सुमति कुमारी, नीतू लिंडा और पूर्णिमा कुमारी शामिल हैं। नेशनल टीम में झारखंड के इतने प्लेयर्स को शामिल किये जाने पर झारखंड के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।