रोजर बिन्नी बने बीसीसीआई के नये अध्यक्ष, जय शाह फिर बने सचिव

18 अक्टूबर को मुंबई में रोजब बिन्नी को बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष चुना गया। बिन्नी 1983 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे।

101

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे इस पद के लिए इकलौते उम्मीदवार थे। इस स्थिति में उनका चुनाव निर्विरोध किया गया। वे जल्द ही पदभार संभालेंगे। इसके साथ ही सौरव गांगुली को इस पद से छुट्टी मिल गई है।

अब गांगुली राजनीति में इंटर कर सकते हैं या फिर बंगाल क्रिकेट संघ यानी सीएबी के अध्यक्ष बन सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सौरव गांगुली को आईसीसी के शीर्ष पद के लिए आगे किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए सौरव गांगुली तैयार होते हैं, या नहीं ये देखना होगा। आईसीसी के शीर्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है आईसीसी की अगली बैठक 11-13 नवंबर रो मेलबर्न में होगी।

बोर्ड की बैठक में बिन्नी चुने गए अध्यक्ष
18 अक्टूबर को मुंबई में रोजब बिन्नी को बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष चुना गया। बिन्नी 1983 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे। भारतीय क्रिकेट टीम की वार्षिक बैठक में उन्हें बीसीआई का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जय शाह को फिर से सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इनसे पहले सौरव गांगुली इस महत्वपूर्ण पद पर थे। वि पिछले तीन साल से बोर्ड के अध्यक्ष थे। जय शाह को फिर से सचिव पद मिलने की पूरी संभावना थी। उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.