ओलिम्पिक में भारत का स्वर्णिम पल… नीरज को भाला फेंक में स्वर्ण पदक

भारत को टोक्यो 2020 ओलिम्पिक में पहला स्वर्ण पदक मिला

101

ट्रैक एण्ड फील्ड प्रतियोगिता में भारत को पहला पदक प्राप्त हुआ है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका। इस प्रतियोगिता में उनका मुकाबला विश्व के श्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ियों से था। जिसमें जोहानस वेटर का नाम सबसे आगे है। लेकिन नीरज के थ्रो के आगे उनका प्रदर्शन फीका रहा।

भाला फेंक में भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन अब तक बहुत ही शानदार रहा है। नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। उन्होंने ओलिम्पिक के क्वालिफाइंग राउंड में 2017 के विश्व विजेता जोहानेस वेटर को हराया था। नीरज का इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचना बड़ी बात है। किसी भी भारतीय खिलाड़ी का ट्रैक एण्ड फील्ड स्पर्धा में पदक जीतना अपने आपमें बड़ी उपलब्धि है।

नीरज के स्वर्ण पदक विजय पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामना दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खुशी को देश के साथ साझा किया। वे ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत से ही खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भारत को एक और कांस्य… बजरंग पुनिया ने लहराया परचम

सौ साल के ओलिम्पिक खेल में रिकॉर्ड
सौ साल के ओलिम्पिक खेलों के रिकॉर्ड में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जब ट्रैक एण्ड फील्ड स्पर्धा में किसी खिलाड़ी ने पदक प्राप्त किया है। 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में यह गौरव दिलाया है। नीरज का यह पदक भारत का ओलिम्पिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके पहले लंदन ओलिम्पिक में भारत को 6 पदक प्राप्त हुए थे।

सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी
नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में जूनियर कमीशन्ड अधिकारी हैं। वे ट्रैक एण्ड फील्ड प्रतियोगिता में जैवेलिन (भाला फेंक) थ्रो करते हैं। नीरज हरियाणा के पानीपत के रहनेवाले हैं। नीरज की जीत को लेकर उनके गांव में बड़ी खुशी रही। इस बीच पूरे हरियाणा में जश्न का वातावरण था, सोनीपत के बजरंग पुनिया की जीत के बाद नीरज चोपड़ा के खेल ने सभी को रोमांचित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.