जानते हैं अर्जेंटीना की जीत के कर्णधार लियोनेल मेसी की धन संपदा?

लियोनेल मेसी को विश्व का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी कहा जाता है। उनकी इस ख्याति के पीछे दमदार खेल कारण है।

96

अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी विश्व में सबसे अधिक कमानेवाले एथलीट माने जाते हैं। बार्सिलोना में उनका अपना मैन्शन है, जो नो फ्लाई जोन में आता है। इसके अलावा अपनी क्लोदिंग लाइन और विभिन्न ब्राण्ड के साथ एंडोर्समेन्ट हैं।

एक निजी वेबसाइट स्पोर्ट्स कीडा के अनुसार नवंबर 2022 में लेनियोनेल मेसी की कुल धन संपदा 600 मीलियन डॉलर अर्थात लगभग 4,952 करोड़ रुपए की थी। उनके पास अपना फुटबाल फील्ड से लैस बंगला, होटल, प्राइवेट जेट, कई महंगी कारें हैं।

नहीं लेंगे फुटबाल से सन्यास
एक खबर उड़ी थी कि, मेसी का यह अंतिम फुटबाल विश्व कप हो सकता है, वे अब सन्यास ले लेंगे। परंतु, फ्रांस के साथ खेले गए रोमांचक मुकाबले में धमकेदार खेल से विश्व विजय प्राप्त करने के बाद अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने स्पष्ट किया है कि, वे अभी सन्यास नहीं लेनेवाले हैं।

ये भी पढ़ें – FIFAWorldCup2022 मेसी और एम्बाप्पे के रोमांचक खेल में थम गई थी सांसें

होगी धन वर्षा
लेयोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप 2022 में कुल 18 गोल दागे हैं। गोल दागने वाले खिलाड़ियों में उनका क्रम इस श्रृंखला में चौथा रहा है। अर्जेंटीना की विजय के बाद मेसी पर धन वर्षा हो सकती है। मई 2021 से मई 2022 के बीच मेसी की कुल कमाई 130 मीलियन डॉलर रही है। अब विजय के बाद मेसी के एंडोर्समेंट बढ़ सकते हैं। इसके अलावा उनका एंडोर्समेंट दर भी बढ़ सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.