ये हैं भारत के गौरव… ओलिम्पिक में बढ़ाई तिरंगे की शान

भारत ने टोक्यो 2020 ओलिम्पिक में अच्छा प्रदर्शन किया है।

104

भारत ने टोक्यो 2020 ओलिम्पिक में अपना अब तक का शानदार प्रदर्शन किया है। गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की जीत ने इसे स्मरणीय बना दिया है।

ये हैं भारत का सम्मान

स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा – जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है। उन्होंने भाला फेंक में देश को पहला पदक स्वर्ण के रूप में दिलाया है। नीरज ने पांच कोशिशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ट्रैक एण्ड फील्ड स्पर्धा में पदक दिलानेवाले नीरज चोपड़ा पहले एथलीट हैं।

ये भी पढ़ें – ओलिम्पिक में भारत का स्वर्णिम पल… नीरज को भाला फेंक में स्वर्ण पदक

रजत पदक

मीराबाई चानू – मणिपुर की रहनेवाली मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में 21 वर्ष बाद पदक दिलाया। उन्होंने टोक्यो 2020 ओलिम्पिक में भारत के लिए पहला पदक जीता था। साइखोम मीराबाई चानू ने अपने खेल को जारी रखने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने कुल 202 किलो वजन उठाया था।

रविकुमार दहिया- फ्री स्टाइल कुश्ती में रवि कुमार दहिया ने रजत पदक अर्जित किया। उन्हें 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में यह पद प्राप्त हुआ। रविकुमार एशियाई चैंपियन हैं। उन्होंने 2020 और 2021 में यह जीत दर्ज की है। इसके अलावा 23 वर्ष आयु की विश्व चैंपिनयशिप 2018 में भी उन्होंने पदक प्राप्त किया था।

कांस्य पदक

पीवी सिंधु – भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो 2020 ओलिम्पिक में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस पदक के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने चीन की बिंगजियाओं को हराया है। पीवी सिंधु दो ओलिम्पिक पदक जीतनेवाली पहली महिला और दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।

हॉकी पुरुष टीम – 41 वर्ष बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलिम्पिक खेलों में पदक प्राप्त किया है। जर्मनी के विरुद्ध खेले गए मैच में भारत ने 5-4 से जर्मनी को हराया। इसके पहले 1980 में भारतीय हॉकी टीम को पदक मिला था। उस समय वासुदेव भास्करन की कप्तानी में भारत ने मॉस्को में स्वर्ण पदक जीता था।

ये भी पढ़ें – भारत को एक और कांस्य… बजरंग पुनिया ने लहराया परचम

लवलीना बोरगोहेन – भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने स्मरणीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। लवलीना ने 69 किलोग्राम वर्ग में यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराया था। मेरी कॉम के बाद लवलीना दूसरी महिला मुक्केबाज हैं जिन्होंने पदक जीता है।

बजरंग पुनिया – पहलवान बजंरग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को हराया है। उन्होंने यह मुकाबला 8-0 से एक तरफा जीता है। रवि दहिया के बाद बजरंग पुनिया ने कुश्ती में पदक दिलाया है। कुश्ती में भारत को दो पदक मिले हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.