देश को एक दिन में दूसरा स्वर्ण… जैवलिन थ्रो के छह प्रयत्न में तीन बार टूटा कीर्तिमान

भारत के लिए सोमवार का दिन विशेष रहा। एक दिन में भारत को पांच मैडल प्राप्त हुए हैं।

141

टोकयो 2020 पैरालिम्पिक में सोमवार का दिन स्वर्ण विजेताओं के नाम रहा। जैवलिन थ्रो में खिलाड़ी सुनील अंतिल ने नया कीर्तिमान रचते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके पहले अवनि लेखरा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। एक दिन में पांच मैडल के साथ भारत के लिए सुपर सोमवार रहा दिन।

एक दिन में तीन बार तोड़ा अपना रिकॉर्ड
सुमित ने तीन बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जैवलिन थ्रो में प्रत्येक खिलाड़ी को छह प्रयास के अवसर दिये जाते हैं। जिनमें से सुमित ने पहले थ्रो में 66.95 मीटर जैवलिन फेंका। दूसरे थ्रो में 68.08 मीटर और पांचवे थ्रो में 68.55 मीटर तक जैवलिन फेंककर नया विश्व कीर्तिमान अपने नाम किया। इसके पहले 2019 में दुबई में भी जो विश्व कीर्तिमान बना था वह भी सुमित अंतिल के नाम ही था।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने किया अभिनंदन
सुमित अंतिल को स्वर्ण पदक विजय पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत पूरे देश से अभिनंदन प्राप्त हो रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा है कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है। हर भारतीय रोमांचित है पोडियम पर राष्ट्र गान की धुन सुनकर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनंदन किया है सुमित अंतिल का। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा है कि हमारे एथलीटों का चमकना जारी है।

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.