एशियाई पुरुष अंडर-20 वॉलीबॉल चैम्पियनशिप : भारत ने जीता रजत पदक

भारतीय पुरुष अंडर-20 टीम ने बहरीन के रिफा में आयोजित 21वीं एशियाई वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया।

134

भारतीय पुरुष अंडर-20 टीम ने बहरीन के रिफा में आयोजित 21वीं एशियाई वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में ईरान से 3-1 से (12-25, 19-25, 25-22, 15-25) हार गई। भारत ने 20 साल के अंतराल के बाद 17 एशियाई देशों के बीच चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया।

भारतीय टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़ को ‘बेस्ट ब्लॉकर ऑफ एशिया अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जबकि कार्तिकेयन को एशियाई वॉलीबॉल परिसंघ द्वारा ‘बेस्ट लिबरो ऑफ एशिया अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही भारतीय अंडर -20 वॉलीबॉल टीम ने “एफआईवीबी वॉलीबॉल मेन्स यू 21 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023” के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़, अमन कुमार, तनिश, समीर चौधरी, अजीत शेखो, हर्षित गिरी, सचिन डागर और लिबरो कार्तिकेयन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें – बुलेट ट्रेन, मेट्रो सहित अन्य बुनियादी कामों को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री शिंदे ने दिया ये आदेश

भारतीय टीम द्वारा रजत पदक हासिल करने पर प्रो. (डॉ.) अच्युत सामंत, (संसद सदस्य और अध्यक्ष, वीएफआई), रामावतार सिंह जाखड़ (कार्यकारी उपाध्यक्ष – सीजेड, एवीसी), अनिल चौधरी (महासचिव) और सुनील तिवारी (कोषाध्यक्ष और सदस्य वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को उनके जबरदस्त और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.