अंडर -15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते दो स्वर्ण सहित 8 पदक, इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ग्रीको रोमन स्टाइल के सभी 10 भार वर्गों में मुकाबले हुए और भारत ने कुल 8 पदक जीते। सचिन ने 68 किग्रा में, जबकि अभय ने 72 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

98

भारतीय अंडर -15 ग्रीको रोमन कुश्ती टीम ने बहरीन में हो रही अंडर -15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते।

2 जुलाई को ग्रीको रोमन स्टाइल के सभी 10 भार वर्गों में मुकाबले हुए और भारत ने कुल 8 पदक जीते। सचिन ने 68 किग्रा में, जबकि अभय ने 72 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

यह भी पढ़ें-नुपूर शर्मा के समर्थक केमिस्ट हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार! जानिये, अब तक कितने चढ़े एनआई के हत्थे

 

इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
प्रणय चौधरी (52 किग्रा) और वरुण कुमार (62 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वरुण सोनकर (38 किग्रा), आदित्य कुमार (48 किग्रा), तुषार पाटिल (57 किग्रा) और हरदीप (85 किग्रा) ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते।

इन देशों की ऐसी रही स्थिति
ईरान ने 205 अंकों के साथ एशिया खिताब जीता, जबकि कजाकिस्तान 192 अंकों के साथ उपविजेता रहा और भारत ने 172 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.