महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2023: उज्बेकिस्तान की खटिया खड़ी कर दी भारतीय खिलाड़ियों ने, इतने गोल दागे कि सब हैं अचंभित

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2023 में बड़ी विजय प्राप्त की है।

228
भारतीय महिला जूनियर हॉकी

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जापान में चल रहे महिला जूनियर एशिया कप 2023 में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत करते हुए शनिवार को पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 22-0 से हरा दिया। एक हॉकी मैच में इतने गोल करना अपने आप में बड़ी सफलता का परिचायक है। इन गोल के माध्यम से भारतीय जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी उज्बेकिस्तान की खटिया खड़ी कर दी।

अनु ने दागे 6 गोल
भारत के लिए वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (3′, 56′), मुमताज खान (6′, 44′, 47′, 60′), अनु (13′, 29′, 30′, 38′, 43′, 51 ‘), सुनलिता टोप्पो (17′, 17′), मंजू चौरसिया (26′), दीपिका सोरेंग (18′, 25′), दीपिका (32′, 44′, 46′, 57′), और नीलम (47’) ने गोल किये।

भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की, जिसके कारण भारतीय टीम मैच में शुरुआती बढ़त लेने में सफल रही। वैष्णवी विठ्ठल फाल्के मैच के तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी, जबकि मुमताज खान ने तीन मिनट बाद ही छठें मिनट में मैदानी गोल करके भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के 13वें मिनट में अन्नू ने भारत के लिए एक और गोल किया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम 3-0 से आगे रही।

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा रहा। दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए सुनलिता टोप्पो (17′, 17′), मंजू चौरसिया (26), दीपिका सोरेंग (18′, 25′) और अनु (29′, 30′) गोल कर भारत की बढ़त 10-0 कर दी। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारतीय टीम 10-0 से आगे रही।

ये भी पढ़ें – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, देखें वीडियो

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी आक्रामक रूख अपनाया और दीपिका (32′), अनु (38′, 43′), मुमताज खान (44′) और दीपिका (44′) के गोल की बदौलत तीसरे क्वार्टर की समाप्ती पर भारत को 15-0 से आगे कर दिया।

चौथे क्वार्टर में दीपिका (46′), मुमताज खान (47′, 60′), नीलम (47′), अन्नू (51′), वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (56′) और दीपिका (57′) की गोल की बदौलत भारतीय टीम ने 22-0 की बढ़त हासिल की और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अगला पूल मैच 5 जून को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.