टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली को आईसीसी का सम्मान

विराट की लय में वापसी ने भारत के विजय की आशाएं बढ़ा दी हैं। टी-20 विश्व कप में विराट का बल्ला रनों को बरसात कर रहा है।

94

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट काऊंसिल की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विराट वर्तमान में अच्छे फॉर्म में हैं और टी-20 विश्व कप 2022 में अब तक सबसे अधिक रन बनानेवाले बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली के साथ अक्टूबर प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित दो अन्य खिलाड़ी भी थे। जिसमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का नाम था। आईसीसी की कमेटी ने तीनों क्रिकेटरों में से विराट कोहली को चुना है। बता दें कि, विराट कोहली लगभग तीन साल बाद अपने शानदार लय में वापसी की है। इसका परिणाम टीम इंडिया की विजय के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें – चीन के जासूसी जहाज को घेरेगी भारतीय नौसेना, समुद्र में बड़ी रणनीति के साथ तैयारी – ऐसा है कारण

विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप में अब तक 246 रन बनाए हैं। उनके बात एम.ओडोविड हैं जिन्होंने 242 रन स्कोर किये हैं। इसके भारत के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 225 रन बनाए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.